छतीसगढ़कोरबा

 कार में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

CG Breaking : कार में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

कोरबा न्यूज धमाका – तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई. वाहन चालक भी कार में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना आधी रात को पसान थाना क्षेत्र के पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित कारीमाठी के पास घटी. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.

पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है. नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रहा है. कार चालक भी जलकर खाक हो गया है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की शिनाख्ती में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!