छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 15 साल का नाबालिग ने घर में दिया घटना को अंजाम

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। 15 साल के नाबालिग ने अपने घर में घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब रोने लगी, तब जाकर इसका खुलासा हुआ। परिजनों ने मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल, घटना मोवा-पंडरी थाना क्षेत्र की है। आज दोपहर मासूम अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची की मां अपने कमरे में सो रही थी। बच्ची खेलते खेलते घर के बाहर आ गई। पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग की नजर उस पर पड़ी। नाबालिग आरोपी बच्ची को पकड़कर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मां खोजते हुये पड़ोस के घर में पहुंची। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची रो रही थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस नाबालिग आरोपी को पकड़कर पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!