छतीसगढ़बलरामपुर

महिला के साथ दरिंदगी : लिफ्ट देने के बहाने घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने पहले महिला को अकेला देख लिफ्ट दिया फिर गौशाला कैंपस में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को वाड्रफनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

तीन बाइक सवारों की मौत 

वहीं अन्तागढ़ में सोमवार को सांसद भोजराज नाग के काफिले में शामिल वाहन की तीन बाइक सवारों से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गई। सांसद के काफिले में शामिल एक फॉलो गार्ड को भी गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के आनुसार, कांकेर सांसद भोजराज नाग कांकेर से मीटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी बीच अन्तागढ़ के पहले पोडग़ांव के पास उनके काफिले में शामिल वाहन बाइक सवारों से जा भिड़ी। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक पर तीन युवक सवार थे, और जिला पंचायत सदस्य की जीत का जश्न मना रहे थे। सांसद के काफिले के आगे चल रही पायलट वाहन से टक्कर हुई है।

हादसे ने  प्रधान आरक्षक घायल 

सासंद के  फॉलो वाहन की  ठोकर से घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। वहीं बोलेरो वाहन में सवार प्रधान आरक्षक भी घायल है। तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। सासंद भोजराज भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ लौट रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!