छतीसगढ़रायपुर

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की पत्रकारों से बातचीत, 3 को पेश होगा बजट

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की पत्रकारों से बातचीत, 3 को पेश होगा बजट

रायपुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल यानि 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा. इससे पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सत्र की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा. यह छठवीं विधानसभा का पांचवा सत्र है, जिसमें 17 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के 3 मार्च को बजट पेश करेंगे. इस बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 प्रश्न लगाए गए हैं, जिसमें 1230 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न है. 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजली

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि. इसी दिन अभिभाषण के बाद सभी सदस्य निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने जाएंगे. 

विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की है तैयारी

उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का IIM में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा. विधानसभा को पूर्णतः डिजिटलाइजेशन करने की तैयारी है. IIM के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है.

वहीं नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज भारत पाकिस्तान के मैच है. उसी अंदर में जवाब दूं तो भाजपा ने हैट्रिक लगाया है. ऐतिहासिक रिजल्ट रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में बेहतर काम किए हैं, मोदी की गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है. विपक्ष से आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें. विधानसभा के बाहर जितना सक्रिय रहे उससे ज़्यादा भीतर सक्रिय रहे तो बेहतर होगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!