छतीसगढ़दुर्ग

बस में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

दुर्ग न्यूज धमाका – बस गैरेज के सामने खड़े मनीष ट्रैवल की बस वाहन क्रमांक CG07 E 8980 में देर रात आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से तुरंत अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. यह घटना चिखली की है.

आग पर काबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी/फोम का उपयोग किया गया और आग को आसपास की गैरेजों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन दल प्रभारी धन्नू राम यादव, अग्निशमन कर्मी संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, राजू लाल की टीम ने आगजनी स्थान पर पहुंचकर आग को समय पर काबू पाया. स्पॉट पर किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!