छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में नाबालिग से रेप : बार-बार संबंध बनाने से हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई न्यूज धमाका – नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी।

शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़का प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करते थे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। अरमान ने लड़की को मैसेज करके बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था।

लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी। इसके बाद नाबालिग ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!