छतीसगढ़बालोद

10वीं की छात्रा पर युवक ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने छात्रा को रोक कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. 

CG Breaking: 10वीं की छात्रा पर युवक ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह मामला एक तरफा प्रेम का है. आरोपी युवक ने छात्रा को प्रेम प्रस्ताव दिया लेकिन छात्रा के मना करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!