छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का शुभारंभ और वितरण करेंगे

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का शुभारंभ और वितरण करेंगे। न्यू सर्किट हाउस में सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक कार्यक्रम होगा। नगरीय निकाय सोपान कार्यक्रम अंतर्गत नगरीय निकायों में परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश सौंपेंगे।

नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 353 नए पद स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास होगा। 155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भी शिलान्यास होगा। 15.25 करोड़ के 70 कार्यों का लोकार्पण होगा। स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!