छतीसगढ़बीजापुर

नक्सलियों के लगाए हुए प्रेशर IED की चपेट में आने से दो जवान घायल,सर्च अभियान के दौरान हुआ हादसा 

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर IED के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। रविवार थाना कुटरू और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर की ओर निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED लगाए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ उस सड़क पर करीब 7 फिट गड्डा हो गया है। वहीं जवानों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 

वहीं रविवार को बीजापुर जिले में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार, एक एसएलआर, 12 बोर, 2 सिंगल शॉट, 1 बीजीएल लांचर,1 भरमार भी बरामद हुआ था। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके के बन्देपारा,कोरणजेड के जंगलो में रविवार सुबह से रुक- रूककर गोली बारी हो रही थी।

सीएम विष्णुदेव  साय ने जवानों के इस साहस को नमन करते हुए X में पोस्ट कर लिखा था।  उन्होंने कहा था कि, बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे  की ओर आगे बढ़ रहे है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। बस्तर संभाग में शांति एवं खुशहाली की स्थापना हेतु डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है। 

4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

वहीं बीते सप्ताह दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ था । इस दौरान जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों के मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी का जवान सन्नू कारम शहीद हो गया था। वहीं सीएम साय ने घटना पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल के खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

शनिवार से जारी है मुठभेड़ 

सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुआ था। वहीं इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी शामिल थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!