छतीसगढ़दंतेवाडा

दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट में मारे गए ड्राइवर के शव के अवशेष का दोबारा किया गया अंतिम संस्कार, सर्च के दौरान जवानों को नाले में मिला शव का टुकड़ा

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट में मारे गए ड्राइवर का दोबारा अंतिम संस्कार किया गया। सर्चिंग के दौरान जवानों ने  मृतक चालक तुलेश्वर राणा के शव का एक अवशेष पास के नदी से बरामद किया। जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद शव के टुकड़े को परिजनों को सौंप दिया गया। कुटरू अंबेली में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 8 जवान और 1 सिविलियन ड्राइवर शहीद हो गया गए थे।

दरअसल, ब्लास्ट के बाद ड्राइवर के शव के जो टुकड़े मिले थे उसका परिजनों ने पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं ब्लास्ट वाली जगह पर लगातार सर्चिंग की जा रही थी। इसी बीच डीआरजी जवानों ने ड्राइवर तुलेश्वर राणा के शरीर का और अवशेष अंबेली नाला से बरामद किया। जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद  परिजनों को सौप  दिया गया। जिसके बाद मृतक ड्राइवर के परिजनों ने शव का फिर से अंतिम संस्कार किया। 

ड्राइवर सहित 8 जवान हुए थे शहीद 

नक्सलियों के ब्लास्ट 8 जवान शहीद हुए थे। वहीं इस हमले में बस्तर जिले के केशलूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आरापुर गांव के ड्राइवर तुलेश्वर राणा की इस ब्लास्ट में मौत हो गयी थी। 7 जनवरी को सभी शहीद जवानों और ड्राइवर तुलेश्वर राणा को सलामी दी गयी थी। वहीं इसके बाद  तुलेश्वर राणा के शव का अंतिम संस्कार उसके गृहग्राम में सम्मान से सलामी के साथ हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!