छतीसगढ़खैरागढ़

खुद को बैंक मैनेजर बताकर युवक से ठगे 2 लाख रुपए, आरोपी झांसी से गिरफ्तार

खैरागढ़ न्यूज धमाका – 10 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ठग ने खैरागढ़ के एक युवक से लगभग दो लाख रुपए ठग लिए. खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के झांसी से धरदबोचा. मामला मड़ौदा गांव के किरण कुमार साहू का है.

अज्ञात शख्स ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर और दिल्ली स्थित “केवाईसी हेड ऑफिस” का अधिकारी बताते हुए किरण साहू को फोन किया. उसने कहा, “आपका मोबाइल नंबर 10 लाख की लॉटरी में चयनित हुआ है.” यह सुनकर प्रार्थी उत्साहित हो गया. इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर उससे धीरे-धीरे 1,96,700 रुपए वसूल लिए, जबकि लॉटरी का झांसा महज एक धोखा था. जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन झांसी में ट्रेस किया गया. खैरागढ़ थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने झांसी पहुंचकर आरोपी राधा कृष्ण यादव उर्फ राधे (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!