छतीसगढ़अंबिकापुर

शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, पत्नी की मौत 

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान पति की पिटाई से महिला की संदिग्ध मौत हो गई। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने लाठी डंडे से मारपीट पत्नी से की थी। जिसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पीठ,पसली,और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पण्डो बस्ती का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

जशपुर में डबल मर्डर

वहीं बीते महीने जशपुर जिले में  एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और सास की लाठी डंडे से पीट- पीटकर नृसंश हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही वहीं घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार हो गया था। पूरा मामला कोतबा चौकी क्षेत्र के खजरीढाप गांव का था। जहां पर सोमावार की शाम एक शराबी पति की मामूली विवाद के बाद पत्नी से लड़ाई हो गई। जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरु कर दी। इसी बीच दोनों को लड़ता देखकर आरोपी की सास ने बीच बचाव करने करने आई। इस दौरान उसने पत्नी के साथ- साथ अपनी सास को भी पीट- पीटकर मौत  के घाट उतार दिया था। 

घटना के बाद से ही फरार था आरोपी 

आरोपी खीरसागर यादव का 8 साल पहले दूसरी जाति की रोशनी खड़िया के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद दोनों एक साथ रहते थे। वहीं कुछ दिन पहले ही आरोपी की सास भी उनके घर मेहमान के तौर पर आई थी। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।  फिलहाल इस मामले में कोतबा पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज कर लिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!