छतीसगढ़रायपुर

रेप पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश, राहगीरों को देख भागे बदमाश…

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। म जहां दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर उसके स्कूटी को लात मारकर गिराया और उससे मारपीट की। फिर उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। बता दें कि यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पीड़िता अपनी सहेली के साथ मठपारा में स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी निखिल यादव अपने दोस्त संकल्प कुमार के साथ आया और पीड़िता की स्कूटी को लात मारकर गिराया।

जिसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िट की सहेली उसका वीडियो बनाने लगी, तो उसका मोबाइल तोड़ दिया। आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने बचाव किया। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। भागने से पहले आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दिया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट को वापस नहीं ली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। टिकरापारा पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!