छतीसगढ़पेंड्रा

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी :  48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पिता समेत दो बेटों को किया गिरफ्तार 

accused arrested

 पेंड्रा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ब्लाइंड मर्डर के मामले में 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी पिता समेत दो बेटों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसे लेन- देन के विवाद के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दरअसल यह पूरा मामला गौरेला क्षेत्र का है। जहां के सरिसताल गांव में 11 नवंबर 2024 को अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर साइबर सेल की टीम डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। प्रारंभिक पंचनामा के दौरान शव लगभग 5-6 दिन पुराना लगने के कारण शव से मिले अन्य पहचान चिन्ह के आधार पर पुलिस ने शिनाख्तगी शुरू की। इसके बाद देर शाम शव की पहचान जोगीसार गांव के 30 साल के युवक बेचू सिंह धनवार के रूप में हुई।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद 

प्रारंभिक पंचनामा और पोस्टमार्टम के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला की मृतक बेचू सिंह धनुहार रोजी मजदूरी का काम करने उत्तर प्रदेश में रहता था। लगभग एक महीने पहले जब बेचू गांव में था तब मृतक का गांव के रामेश्वर धनवार और उसके बेटों से पैसे के लेन देन के मामले में विवाद हुआ था। जिसके बाद वह वापस काम करने उत्तर प्रदेश चला गया था। 

आपसी दुश्मनी में ली युवक की जान 

मृतक 5 नवंबर को आजमगढ़ से वापस अपने गांव जोगीसार आया था जो शाम को शराब पीकर घूम रहा था। जिसे मौका पाकर रामेश्वर धनवार और उसके बेटे रामभरोश और रामप्रताप ने मिलकर बांस की लाठी और टांगी से ताबड़तोड़ वार करके मार दिया। इसके बाद देर रात मोटरसाइकिल पर ले जाकर शव को सरिसताल के निकट पिकनिक स्पॉट के पास खेत से लगे एक गड्ढे में रख दिया। वापस आकर साक्ष्य मिटाने के लिए अपने घर के पास स्वयं के कपड़े और मृतक का मोबाइल भी जला दिया।

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी 

जीपीएम पुलिस टीम ने घटना स्थल से जलाए हुए साक्ष्य को फॉरेंसिक टीम के साथ रिकवर किया है। साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किए हैं साथ ही बोर गाड़ी में भागने की तैयारी कर चुके आरोपियों रामेश्वर धनवार और उसके बेटों रामप्रताप और रामभरोश को भी घेराबंदी कर जोगीसार के निकट जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड के लिए कोर्ट के सामने आरोपियों को पेश किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!