छतीसगढ़कांकेर

प्रेमी जोड़े की लाश मिली : 3 नवंबर को घर से निकले थे दोनों, एक ही फंदे पर लटका मिला शव

कांकेर न्यूज धमाका – जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों की लाश को देखा। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना हैं। फिलहाल पुलिस मामले के जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती अलग-अलग समाज से आते थे। दोनों प्रेमी जोड़े गांव मूला के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक युवती 3 नवंबर को घर से निकली थी। युवक भी उसी दिन से लापता था।   युवती के घर नहीं लौटने से परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन और पुलिस दोनों ही युवती तलाश में जुटे थे। इस दौरान परिजनों को बेटी के महासिंह यादव से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे थे। युवक के परिजनों ने बताया कि महासिंह यादव बोर के काम से बाहर गया हुआ है। लेकिन सोमवार को दोनों की लाश जंगल में लटकी मिली।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!