छतीसगढ़बिलासपुर

नेशनल लोक अदालत में स्कूल शिक्षा व राजस्व विभाग के मामलों की होगी सुनवाई

 बिलासपुर न्यूज धमाका – सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मौजूदा वर्ष के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष का अंतिम नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। देशभर के हाई कोर्ट में इसकी तैयारी प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति ने नेशनल लोक अदालत से पहले देशभर की नामी 13 बीमा कंपनियों के अफसरों को अधिवक्ताओं के साथ लंबित प्रकरणों की फाइल लेकर तलब किया है। बीमा कंपनी के अफसरों के अलावा लीगल कमेटी ने प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण विभाग के अफसरों को भी तलब किया है। इसमें शिक्षा विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अफसरों को समंस जारी कर तलब किया है। बीमा कंपनियों व प्रदेश की तीन महत्वपूर्ण विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग के लिए लीगल कमेटी ने अलग-अलग तिथि तय कर दी है। प्री सिटिंग हाई कोर्ट परिसर में होगी।

न्यायालय में चले रहे प्रकरणों की देनी होगी जानकारी

प्री सिटिंग के दौरान प्रदेश सरकार के तीन महत्वपूर्ण विभाग के अफसरों को न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों की जानकारी के साथ ही स्टेटस भी बताना होगा। इस बात की भी जानकारी देनी होगी कि पेंडिंग मामलों में ऐसे कितने प्रकरण है जिसमें राजीनामा और आपसी समझौते की संभावना बन रही है। उन प्रकरणों की अलग से सूची बनाई जाएगी। अलग सूची बनाने के बाद समझौते को लेकर संभावनाएं तलाशेंगे। दोनों पक्षों से हाई कोर्ट और प्रदेश के जिला न्यायालयों में संचालित मिडिएशन सेंटर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत से पहले इस पर गंभीरता के साथ काम किया जाएगा।

बीमा कंपनियों को देनी होगी ये जानकारी

छत्तीसगढ़ में देशभर की तरकीबन 13 ऐसी बीमा कंपनियां है जो अपने अधिकारियों और एजेंटों के माध्यम से काम करती है। दुर्घटना दावा से लेकर फायनेंस सहित अन्य विवादों को लेकर न्यायालयों में मामला चल रहा है। ऐसे प्रकरण जो काफी लंबे समय से पेंडिंग है और वर्तमान स्थिति में आपसी समझौते की संभावना बन रही है,ऐसे मामलों की लीगल कमेटी को जानकारी देनी होगी। प्री सिटिंग के दौरान बीमा कंपनी के अफसर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की फाइल व अधिवक्ता के साथ लीगल कमेटी के सामने उपस्थित होंगे।

बीमा कंपनियां जिनको कमेटी ने किया है तलब

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी,द न्यू इंडिया इश्योरेंस कंपनी,नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी,चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लोमबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी,बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी,एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, टाटा जनरल इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!