छतीसगढ़जगदलपुर

महापौर निधि में गड़बड़ी : कांग्रेस ने खोला महापौर के खिलाफ मोर्चा, FIR दर्ज करने की मांग 

congress leaders

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम के महापौर निधि में हुई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेसियों ने FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने महापौर सफिरा साहू पर निधि की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचारी महापौर के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सभी सबूतों को पुलिस को सौंपेगी।

दरअसल महापौर निधि और अधोसंरचना में हुए गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेसियों ने हल्ला बोला हुआ है। इसी सिलसिले में कांग्रेस संगठन और पार्षदों ने महापौर निधी में हुए घोटाले को लेकर बस्तर एसपी को FIR दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है। महापौर निधि में हुए भ्रष्टाचार के दस्तावेजों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने जांच की मांग की है। 

करोड़ों का हुआ है भ्रष्टाचार- जिला अध्यक्ष 

मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि, महापौर सफिरा साहू ने अपने निधि का दुरुपयोग करते हुए बड़ी गड़बड़ी की है। इसके बाद महापौर मामले में बचने के लिए कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। आगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने उन्हें पार्षद और महापौर बनाया लेकिन भजापा के नेताओं के साथ मिलकर उन्होंने अपने निधि में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।

महापौर निधि का दुरूपयोग किया गया 

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि, महापौर ने अपने पूरे कार्यकाल में अपने निधि का दुरपयोग कर जनता को धोखा दिया है। महापौर के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए और उन्हें जेल भेजना चाहिए। जिस महापौर को संगठन ने महत्व दिया उसी ने जनता के रूपयों में जमकर बंदरबांट कर भाजपा नेताओं को खुश करने का काम किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचारी महापौर के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सभी सबूतों को पुलिस को सौंपेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!