छतीसगढ़रायपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, राज्योत्सव में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की विकास गाथा…

रायपुर न्यूज धमाका – राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा. 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. जब सत्ता में थी,
तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया.

उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी.

वहीं 28 अक्टूबर को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (28 अक्टूबर) को विष्णु देव साय कैबिनेट की 16वीं बैठक है. इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. विकास कार्यों को तेज गति से करने का काम होगा. ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे’ इस एजेंडे के साथ सरकार आगे बढ़ रही है,

वहीं प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि बलौदाबाज़ार की घटना के पीछे कौन था. सूरजपुर की घटना हुई किसका हाथ मिला. दुर्भाग्यपूर्णजनक घटनाओं पर कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, इससे उनकी मानसिकता समझी जा सकती है. कांग्रेस के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!