छतीसगढ़राजनांदगांव

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दिनदहाड़े लूट, सीमेंट व्यापारी के मुनीम से 7.80 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठेलकाडीह सहसपुर दल्ली के बीच अज्ञात तीन बाइक सवार युवकों ने सीमेंट व्यापारी के मुनीम से सात लाख 80 हजार रुपये लूटकर ले गए। घटना शुक्रवार शाम छह बजे की आसपास की है।

राजनांदगांव निवासी सीमेंट व्यापारी चंद्रशेखर अग्रवाल सीमेंट और वाशिंग पाउडर की सप्लाई करता है। अपने मुनीम डोमर सिंह देवांगन को वसूली के लिए गंडई भेजा था। मुनीम गंडई से करीब सात लाख 80 हजार रुपये वूसली कर मोटर साइकिल से राजनांदगांव लौट रहा था, तभी ठेलकाडीह थानांतर्गत सहसपुर-दल्ली डामर प्लांट के पास लघुशंका के लिए रुका। लघुशंका कर जैसे ही मोटर साइकिल को चालू किया अज्ञात चोर मुनीम डोमर सिंह के मोबाइल और बैग में रखे रकम को लूटकर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लूटपाट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मुनीम अन्य दिनों की तरह रकम वसूली कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने संदेह जताया है कि अज्ञात बाइक सवार तीन आरोपित काफी दूर से पीछे करते हुए आ रहे होंगे, और सूनसान का फायदा उठाकर रकम लेकर भाग गए।

ठेलकाडीह थाना के जांच अधिकारी कैलाश साहू ने कहा, सीमेंट व्यापारी के मुनीम से सात लाख 80 हजार रुपये की लूटपाट हुई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!