छतीसगढ़बिलासपुर

कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर पलटी : 20 फीट तक घसीटा, एक की मौत , दो घायल

photo of the scene

 बिलासपुर न्यूज धमाका – जिले में शुक्रवार रात को एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रात करीब 10.30 बजे गहलोत ढाबा के पास हुई। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को लगभग 20 फीट तक घसीटा। 

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर के मेन रोड पर एक बाइक सवार युवक रूपेश दुबे सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी और घसीटते हुए लगभग 20 फीट दूर ले गई। हादसे में बाइक सवार युवक रूपेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में कार भी पलटी 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जाकर पलट गई। कार सवार दो युवक भी घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और रूपेश दुबे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं कार सवार वासु ठाकुर और गौरव सिंह दोनों घटना के बाद पाली पहुंचे जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!