छतीसगढ़मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे आईजी, थानों का किया निरीक्षण, साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरुक

मरवाही न्यूज धमाका – बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जिले की सभी थाना और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया..फिर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता समापन कार्यक्रम में शामिल हुए.और जनसमुदाय को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने के साथ उससे बचने के तरीके बताए..इस दौरान मोर सुंदर जीपीएम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसका पुरस्कार प्रतिभागियों को संजीव शुक्ला ने प्रदान किया.इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जिला अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित है. इसलिए यहां कोई भी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं आईजी संजीव शुक्ला ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जागरूकता के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुए जिले में चलाए जा रहे अभियान को 8 जिलों में सबसे अच्छा माना,साथ ही कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती है और साइबर जागरूकता ही इससे बचाव का मुख्य उपाय है…

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!