छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर : हत्या का आरोपी 10 दिनों के भीतर गिरफ्तार

बीजापुर न्यूज धमाका – जिले में 7 अक्टूबर को ग्राम पोषणपल्ली में ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन विवाद में ग्राम पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया की गांव के ही कुरसम शंकर, ताटी धरमैया, सुरेन्द्र धुर्वा एवं मटटी कान्तैया के द्वारा धारदार एवं नुकीले हथियार से हत्या की गई थी. घटना में प्रयुक्त आलाजरब- डण्डा, लोहे की गुप्ती आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है . माओवादी घटना का रूप देने के लिए फर्जी माओवादी पर्चा तैयार कर हत्या कर शव के पास डाला गया था . भोपालपटनम थाना क्षेत्र की कार्यवाही.

घटना में शामिल आरोपियों पर भोपालपटनम थाना में अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 103, 61, 238 BNS, 25, 27 Arms एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!