छतीसगढ़दुर्ग

नवरात्रि के लिए पुलिस का प्लान : डोंगरगढ़ यात्रियों के लिए जारी किया रूट चार्ट, पढ़िए आप कैसे आसानी से पहुंचेंगे मां के दर तक

दुर्ग न्यूज धमाका – देश भर में 3 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि का त्यौहार प्रारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर शासन- प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने लिए श्रद्धालु जाते हैं और सड़कों पर काफी भीड़ होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए दुर्ग पुलिस ने पदयात्रियों और वाहन चालकों से खास अपील की करते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन के लिए दिये निर्देश पर कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किया गया है। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 4 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये है, जो लगातार 24 घंटे 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। ये सभी लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियो के सहायता के लिए अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये हैं।

कुम्हारी टोल प्लाजा- सिरसा गेट चौक, डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार तिराहा, पावर हाउस अण्डर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक-ठगडा बांध ओवर ब्रिज, जेल तिराह-गौरव पथ, गांधी पुतला – पटेल चौक, गंजपारा -पुलगांव चौक, शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास, राजनांदगांव से होकर डोगरगढ़ जायेगें।

1. पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

2. सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।

3. देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।

4. प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।

5. पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर। दुर्घटना के शिकार हो सकते है।

6. पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

7. हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।

8. बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

9. दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील

10. देर रात यात्रा करने के बचे।

11. अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।

12. वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।

13. शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।

14. सड़क पर वाहन पार्क ना करें।

15. कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।

16. रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।

17. पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।

18. माल वाहन में सवारी न बैठाये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!