छतीसगढ़पखांजूर

किसानों को नहीं मिला मक्के का पैसा,विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए

Maize

पखांजूर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पूर्व विधायक अनूप नाग के बयान के बाद वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मक्का ठगी के शिकार मामले में विधायक ने कहा की उस समय की कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक नाग की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए है। हमारी सरकार आते ही किसानों को न्याय दिलाने के लिए उनका बयान लिया गया है, आगे की वैधानिक प्रक्रिया भी चल रही है।

कांग्रेस की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए 

वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी ने पलटवार करते हुए कहा की किसानों से ठगी का मामला कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जिस समय अनूप नाग विधायक थे। अपनी नाकामी छुपाने के लिए अनूप नाग ऐसा कह रहे है। ठगी का शिकार हुए किसानों का बयान लिया जा चुका हैं और वैधानिक प्रक्रिया किया जाना है। पूर्व विधायक और उनकी कांग्रेस सरकार की नकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए है।

भाजपा ने किसानों को छला है

पूर्व विधायक अनूप नाग ने कहा की जो किसान ठगी शिकार हुए थे उनके प्रति मेरी सहानुभूति थी। किसानों को उनके मेहनत का पैसा मिले इसके लिए मैं लगातार उनके संपर्क में था। किसी भी हालात में उनका पैसा वापस हो ये मेरा प्रयास रहा है। भाजपा के प्रतिनिधियों ने उस दौरान किसानों को बरगलाने का काम किया। विक्रम उसेंडी वर्तमान विधायक और भोजराज नाग सांसद बन गए हैं। राज्य और केंद्र में उनकी डबल इंजन की सरकार है। अब किसानों को क्यों भुगतान कर रहे हैं। भाजपा के लोगों ने किसानों को छला और राजनीतिक लाभ लिया है।

हजारों किसानों की नहीं मिली बकाया राशि 

गौरतलब है की पूरा मामला जून 2022 का है। पखांजूर इलाका के हजारों किसानों ने व्यापारी सुमन राय के पास मक्का बेचा था। व्यापारी ने किसी को भुगतान नहीं किया था। ऐसे में लगभग हजारों किसानों को लगभग 9 करोड़ की राशि नहीं मिली थी। इसके बाद नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। व्यापारी के घर तोड़फोड़ कर उग्र प्रदर्शन किए गए थे। जिसमें विक्रम उसेंडी और भोजराज नाग समेत भाजपाईओ ने किसानों  के साथ प्रदर्शन मे कदम से कदम मिलाकर साथ दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!