छतीसगढ़रायपुर

रायपुर के एक डॉक्टर को बचकर रहने की मिली धमकी,तस्वीर वायरल कर कहा बच के रहना

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर के एक डॉक्टर को बचकर रहने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर वायरल की उन्हें धमकी दी जा रही है कि अब बच के रहना… फिर मत कहना की ये धमाल वाला बहुत मारते है.

दरअसल अक्सर सोशल मीडिया में कान फाड़ू डीजे को लेकर पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता और चिकित्सक डॉ राकेश गुप्ता अब डीजे संचालकों की रड़ार पर है. सोशल मीडिया में उनके लिए पोस्ट किया गया है कि उन्हें तेज डीजे से काफी परेशानी है और ये वही डॉक्टर है जो कहते है कि डीजे-धुमाल से लोग मरते है. इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि डीजे बंद कराने में उनकी अहम भूमिका है.

जिस फोटो को वायरल किया जा रहा है उसमें डॉ राकेश गुप्ता सांसद राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद डॉ राकेश गुप्ता ने रायपुर एसएसपी से इसकी शिकायत की है और उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!