छतीसगढ़बलौदाबाजार

ट्रक चालक नशे में धुत होकर लापरवाही से चला रहा था ट्रक,उसने अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाला…

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ट्रक चालक नशे में धुत होकर लापरवाही से ट्रक चला रहा था। इससे उसने अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल दी थी। लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। उसकी लापरवाही उसके साथ-साथ लोगो के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई थी। लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं बीजापुर जिले में खड़ी वाहन को ठोकर मारने से जबरदस्त हादसा हो गया। हादसे में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है, फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

दरअसल यह पूरी घटना एन एच 63 भोपालपट्टनम के मार्ग कोंगपल्ली के पास की है। जहां पर खड़ी वाहन को ठोकर मारने से जबरदस्त हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी अपने निजी वाहन में सवार होकर शाम छः बजे बीजापुर से निकले थे। करीब सात बजे के आसपास खड़ी वाहन को ठोकर मारने से दुर्घटना हो गई। ठोकर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!