छतीसगढ़मुंगेली

किसान ने नकल शाखा के बाबू पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप, कलेक्टर से की कड़ी कार्रवाई की मांग

मुंगेली न्यूज़ धमाका – जिला मुख्यालय के मुंगेली तहसील कार्यालय में पदस्थ नकल शाखा के बाबू के खिलाफ रिश्वत की मांग करने के आरोप लगे हैं. तहसील के फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहाकापा निवासी किसान प्यारे लाल ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है.

किसान ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि नकल शाखा के बाबू मनोज साहू (सहायक ग्रेड 2) ने मुझसे (किसान से) नकल के लिए रसीद कटाने के लिए 500 रुपये की मांग की. इस पर मैने कहा कि नकल के लिए तो 20 रुपये का शुल्क निर्धारित है, तब नकल शाखा के बाबू के ने कहा कि 500 रुपये लगता है…और पैसे वापस किये. इसके बाद मैंने जब 50 रुपए दिये तो नकल शाखा के बाबू ने रख लिए और कहा कि जब नकल लेने आओगे तो 500 रुपये मुझे और देना.

शिकायत कर्ता किसान ने इसका पूरी घटना का वीडियो रिकार्डिंग कर शिकायत कॉपी के साथ डिजिटली संलग्न किया है. शिकायत कर्ता किसान प्यारे लाल ने कलेक्टर राहुल देव से मामले में रिश्वत लेने के आरोपी बाबू कर्मचारी को प्रतिलिपि शाखा से हटाने और निलंबित करने की मांग की है.

कुछ समय पूर्व अधिवक्ताओं ने की थी शिकायत

मुंगेली तहसील के प्रतिलिपि शाखा में पदस्थ बाबू मनोज साहू के कारनामों की उस वक्त भी काफी चर्चा हुई थी, जब माह भर पहले अधिवक्ताओं ने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, कि सहायक ग्रेड 2 मनोज साहू के द्वारा नकल के लिए आवेदनकर्ताओ से निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे लिया जा रहा है. इसके साथ ही उनके ऊपर में फाइल गुमाने का भी आरोप लगाया गया था. उस मामले में जानकारी दी गई थी कि आरोपी कर्मचारी को अधिकारियों ने समझाइश दी है.

तहसीलदार ने कहा- होगी जांच

इस मामले में मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडेय ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है, किसान और बाबू को आमने सामने कराकर मामले का परीक्षण कराया जाएगा. शिकायत सही मिली, तो दोषी को बख्सा नही जाएगा.

जागरूकता जरूरी

तहसील दफ्तरों में पदस्थ कर्मचारियों की तरफ से घूस या रिश्वत मांगने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जिले के अलग अलग तहसील कार्यालयों में भी इस तरह के कारनामों की गूंज जिला मुख्यालय के दफ्तरों तक आती है. लेकिन किसान जागरूक हो जाये और प्रशासनिक अधिकारी इस तरह के शिकायत के मामलों पर सख्त रवैय्या अपना लें, तो मजाल है कि किसी किसान को परेशान होना पड़े.  अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में प्रशासन रिश्वतखोरी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!