छतीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग कार चालक ने एसपी की गाड़ी को मारी टक्कर

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – नाबालिग कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी. उसके बाद वह गाय और महिला को टक्कर मारकर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार सहित नाबालिग को पकड़ा. वहीं पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है.

एसपी रजनेश सिंह इनोवा कार से रक्षाबंधन पर्व में शहर के चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे. उनकी कार रिवरव्यू से निकल रही थी. तभी पीछे से एसेंट कार क्रमांक सीजी 16 सीजे 2902 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एसपी की इनोवा को टक्कर मार दी. घटना में कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद घबराया नाबालिग भागने की फिराक में तेजी से कार चलाते हुए मवेशी और एक महिला को टक्कर मारते हुए शनिचरी की ओर जाने लगा. वहीं एसपी के निर्देश पर चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ा. कार एक नाबालिग चला रहा था. एसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली थाना पहुंचकर नाबालिग कार चालक को जमकर फटकार लगाई. उसके बाद नाबालिग के पिता गीताजंली सिटी निवासी विपिन चौहान को हिरासत में लिया गया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!