छतीसगढ़राजनांदगांव

सीएम एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे, यहां उन्होंने तिरंगा रैली में शामिल होने के दौरान पीसीसी अध्यक्ष पर निशाना साधा

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका – अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर के सतनाम भवन के पास मिनीमाता की मूर्ति पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया और तिरंगा रैली यात्रा में शामिल होकर झंडा दिखाकर रैली की शुरुआत की. उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर सीएम साय ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर भी निशाना साधते हुए बयान दिया.

तिरंगा रैली में शामिल हुए सीएम साय

शहर के नया बस स्टैंड के पास जिला सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा माल्यार्पण किया गया. इसके साथ ही तिरंगा रैली कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए और शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की. तिरंगा रैली कार्यक्रम में झंडा दिखाकर रैली की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह जिसमें शामिल होने आया हूं. 

पीसीसी अध्यक्ष को लेकर दिया बयान

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के आरएसएस मुख्यालय से तिरंगा झंडा यात्रा की शुरुआत करने को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा सबका है, पूरे भारत का है. आजादी की लड़ाई में हमारे हजारों लाखों वीर शहीद सपूत शहीद हुए हैं. तिरंगा झंडा सभी का है. सबको अधिकार है अपने घर में फहराने का

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!