छतीसगढ़रायपुर

आबकारी टीम ने जब्त की 235 लीटर कच्ची शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

रायपुर न्यूज़ धमाका -. छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और दो स्कूटी जब्त की है. टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं तीन आरोपी टीम को चकमा देकर भाग निकले, जिसकी तलाश की जा रही है.

सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली. स्कूटी में रखी बोरी एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. वहीं तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की. इस दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए. स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जांच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त की गई. फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!