छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में बाइक चोर गैंग का राजफाश, पुलिस ने छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 23 वाहन जब्‍त

रायपुर में बाइक चोर गैंग का राजफाश, पुलिस ने छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 23 वाहन जब्‍त

रायपुर न्यूज़ धमाका – पुलिस ने बाइक चोरों की गैंग पकड़ा है। इनके पास से चोरी की 23 गाड़ियां जब्त की गई हैं। खम्हारडीह पुलिस ने छह आरोपितों को पकड़ा है, जो शहर में पैरों से लाक तोड़कर बाइक चोरी करते थे। इसके बाद बाइक को मोडिफाइड कर पांच से 10 हजार रुपये में बेचा करते थे।

रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया, खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली कि अनुपम नगर के पास कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो पूरे मामले का राजफाश हुआ।

पुलिस ने सबसे पहले सूरज यादव और पवन साहू को पकड़ा। यह दोनों शातिर बाइक चोर हैं, जो शहर में घूमते हुए कहीं पर भी खड़ी बाइक में जाकर बैठ जाते थे। फिर अपने पैरों से हैंडल का लाक तोड़ देते थे। इस दौरान एक गाड़ी चोरी करता तो दूसरा रेकी।

अलग-अलग एक्सपर्ट

सूरज और पवन गाड़ी चोरी कर प्रकाश यादव को बेचते थे। प्रकाश इन गाड़ियों को गैरेज में ले जाता था। मोटर मैकेनिक दुर्गेश साहू गाड़ियों को मोडिफाई करता था। गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलने से लेकर रंग भी बदल देता था। आरोपित ने कई गाड़ियों में एक्स्ट्रा पार्ट्स जोड़कर उसे मोडिफाई भी किया था। ताकि गाड़ी मालिक भी उसे कभी पहचान न सकें।

गाड़ियों को गांव में बेचा

प्रकाश गांव में गाड़ियों को बेचता था। सस्ते दाम में गाड़ी मिलने से गांव के लोग आसानी से खरीद लेते थे। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले हितेंद्र कुमार साहू और किशन यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित गुढ़ियारी और विधानसभा इलाके के रहने वाले हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!