छतीसगढ़

पांच करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी, कंपनी का डॉयरेक्टर गिरफ्तार

 रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में पांच करोड़ रुपये पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साल से फरार आरोपी रवि दुबे काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित दुबे बिलासपुर का रहने वाला है। 2022 में अपराध दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। दूसरे राज्यों में नाम बदलकर रह रहा था। रवि दुबे श्री गणपति फाइनेंस कंपनी/आरएसडी अल्फा फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है।

ठेकेदार अभय काले ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उन्हें व्यवसायिक कार्य के लिए राशि की जरूरत थी। एक कर्मचारी के माध्यम से उन्होंने कंपनी से संपर्क किया। वह और उसके व्यवसायिक भागीदार जय कुमार साव फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर रवि दुबे से पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित कार्यालय में मिलने के लिए गए। रवि दुबे ने अलग-अलग दस्तावेजों की जांच के बाद पांच करोड़ रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया।

दस्तावेज जमाकर रवि ने अनुबंध कराया। रवि ने लोन दिलाने की प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में तीन लाख रुपये की मांग की, जिसे गणपति फाइनेंस कंपनी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा किया गया। अनुबंध के मुताबिक 25 दिनों के भीतर लोन नहीं मिलने पर उन्होंने रवि से संपर्क करने पर बहानेबाजी करने लगा। कुछ दिनों बाद रवि ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। कुछ दिन बात पता चला कि किराए की रकम नहीं देने के कारण कार्यालय बंद कर दिया गया है। इसके बाद वह फरार हो गया।

जनवरी में किया गया था अनुबंध

पीड़ित ने 25 हजार रुपये कंपनी के फाइनेंसर को कानपुर से रायपुर आने-जाने और रहने के खर्च के रूप में दिए थे। 17 जनवरी 2022 को किए गए अनुबंध में 15 फरवरी 2022 तक लोन की रकम देने का आश्वासन रवि दुबे ने दिया था। अनुबंध में यह भी उल्लेख किया गया था कि लोन की रकम 25 दिनों के भीतर नहीं मिलने पर प्रोसेसिंग शुल्क तुरंत वापस कर दी जाएगी। समय बीतने के बाद भी रवि ने राशि नहीं दी गई।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!