छतीसगढ़रायपुर

एपीएल राशन कार्डधारक नहीं ले रहे रुचि : 7 लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण नहीं 15 दिन बढ़ी अवधि

रायपुर न्यूज़ धमाका – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य पूरे प्रदेश में चल रहा है। 77 लाख राशनकार्ड धारी में से अब तक 70 लाख 26 हजार राशन कार्डधारकों ने नवीनीकरण कराया है। लगभग 7 लाख राशन कार्डधारकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है। राज्य शासन ने 31 जुलाई तक की अवधि तय की थी, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 15 अगस्त किया गया है। बताया जाता है कि प्रदेश में एपीएल राशन कार्डधारक नवीनी करण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अकेले रायपुर जिले में 40 हजार से अधिक एपीएल राशन कार्डधारकों ने नवीनी करण नहीं कराया है।

 खाद्य विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी भी किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई सरकार बनने के बाद राशन कार्ड का नवीनीकरण करने का कार्य शुरू किया गया था।

बीजापुर सबसे आगे

नवीनीकरण के कार्य में बीजापुर जिला सबसे आगे हैं, कुल हितग्राही 71,329 हितग्राहियों में से 71,109 हितग्राहियों ने, दूसरे स्थान पर नारायणपुर जिला 36,136 हितग्राहियों में से 35,790 हितग्राहियों ने, तीसरे स्थान पर सुकमा जिला जहां 78,703 हितग्राहियों में से लगभग 78 हजार हितग्राहियों ने अपना राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य करवा लिया है।

उचित मूल्य के दुकानों में नवीनीकरण और ई-केवायसी

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करके नवीनीकरण का कार्य किया जा सकता है। हितग्राही उचित मूल्य दुकान में भी जाकर ऑनलाईन के माध्यम से अपना नवीनीकरण और ई- केवायसी का कार्य करवा सकते है। ई-केवायसी के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन होना चाहिए जिन सदस्यों का बाल आधार बना है उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। इसके बाद उचित मूल्य दुकान की ई-पॉस मशीन से ई-केवायसी करा सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!