छतीसगढ़रायपुर

बंटी-बबली की जोड़ी के साथ तीन लोगों के खिलाफ 32 लोगों ने मकान दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठगी 

Bunty-Babli

रायपुर न्यूज़ धमाका – टिकरापारा थाना में 32 लोगों ने बंटी-बबली की जोड़ी के साथ तीन लोगों के खिलाफ मकान दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालसाजों ने प्रापर्टी डीलिंग करने की आड़ में लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। ठगी के शिकार गरीब तथा मध्य वर्ग के लोग शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, विधानसभा थाना क्षेत्र छपोरा निवासी अभय कुमार यादव, चेतना यादव तथा निहाल यादव के खिलाफ सरिता कारकाडे सहित 32 लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन लोगों ने लालपुर में एक मकान किराए पर लेकर अभय रियल एस्टेट एंड कंस्ट्रक्शन के नाम से वर्ष 2022 में ऑफिस खोला था। शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है कि अभय ने एजेंट के माध्यम से उनसे संपर्क कर सस्ती दर पर कमल विहार में स्वतंत्र मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। ठगी के शिकार लोगों के मुताबिक अभय तथा चेतना ने उन्हें कमल विहार सेक्टर-1 में क्रीम लोकेशन में मकान दिखाकर ठगी का शिकार बनाया।

जेवर बेचकर पैसे दिए 

सोनिया पाल लालपुर में किराए के मकान में रहती है। वह निजी क्षेत्र में जॉब करती है। सोनिया के अनुसार अभय तथा चेतना ने उसे सस्ती दर पर कमल विहार में मकान दिलाने का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपए की ठगी की है।

दूसरी पार्टी होने का झांसा देकर लोगों से किया सौदा 

लोगों को ठगी की जानकारी नहीं मिल पाए, इसके लिए जालसाज लोगों से मकान का सौदा करने के समय यह कहता था कि मकान खरीदने वाला वह दूसरी पार्टी है। पहली पार्टी द्वारा मकान नहीं खरीदने पर जालसाज अपने नाम से रजिस्ट्री कराने का झांसा देता था।

ऐसे लेता था झांसे में

पीड़ित लोगों के मुताबिक, अभय तथा उसके साथी किराए के मकान में रहने वाले लोगों को टार्गेट कर अपने कार्यालय में बुलाते थे। किराए के मकान में रहने वाले लोगों से उनके किराए के बारे में जानकारी हासिल कर महीने में वे जितना मकान किराए के रूप में देते हैं, उतनी राशि किस्त के रूप में जमा कराने का झांसा देकर बैंक से लोन पास कराने की बात कह कर अपने ठगी की जाल में फंसाता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!