छतीसगढ़बिलासपुर

पिटाई से डरकर भागी पत्नी, इधर पति ने कपड़ों में लगा दी आग, ससुराल में की तोड़फोड़

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा के चांटीडीह में युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से डरकर महिला भागकर अपनी मां के घर चली गई। इधर उसके पति ने महिला के कपड़ों में आग लगा दी। साथ ही उसकी मां के घर में भी तोड़फोड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के पठान मोहल्ला चांटीडीह में रहने वाली सब्बू खान ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उनकी शादी मोहल्ले में ही रहने वाले साहिल कुरैशी से हुई है। महिला ने बताया कि बुधवार की रात उसका पति नशा करके घर आया। उसने चरित्रशंका करते हुए अपनी पत्नी की पिटाई की। मारपीट से डरकर महिला भागकर अपनी मां के घर चली गई।

इधर उसका पति घर लौटकर नहीं आने पर मकान में आग लगा देने की धमकी दे रहा था। उसने अपनी पत्नी के कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद वह उसकी मां के घर के पास आकर हंगामा करने लगा। साथ ही दरवाजे को तोड़ दिया। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!