छत्तीसगढ

धारदार हथियार से हमला कर 10वीं के छात्र को उतरा मौत के घाट

सूरजपुर न्यूज़ जिले से हत्या का मामला सामने आया है। कक्षा 10वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह उसके परिजनों को घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में छात्र की खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला जयनगर थानांतर्गत लटोरी चौकी के बृजनगर गांव का है।बृजनगर निवासी रितिक राजवाड़े (15) पिता राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े कक्षा 10वीं का छात्र था। वह यूवी संस्कार स्कूल में पढ़ाई करता था। रात करीब 11 बजे उसे पढ़ाई करता छोड़ परिजन सोने के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। सुबह करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो रितिक के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गए, जहां रितिक नहीं था। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में घर से करीब 1 किमी दूर उसकी खून से लथपथ लाश झाड़ियों के बीच मिली है। परिजनों को रितिक के गले और माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!