बिलासपुरछत्तीसगढ

पेट्रोल छिड़क कर सुसाइड करने की कोशिश की दो युवक, डायल 112 के कर्मचारियों ने बचाई जान

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पत्नी के साथ विवाद के बाद युवक ने अपने उपर पेट्रोल डालकर आग ला दी। चकरभाठा थाने के डायल 112 के आरक्षक और स्टाफ ने मिलकर आग पर काबू पाया। इससे 112 के स्टाफ भी झुलस गया है। वहीं, युवक को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक बीच सड़क पर खुद के उपर पेट्रोल डालने लगा।

वह अपने पास कीटनाशक दवा भी रखा था। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। आरक्षक संजय विश्वास और चालक दुर्गेश साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर युवक अपने उपर पेट्रोल को डालने लगा। पास आने पर आग लगाने की धमकी दे रहा था। युवक कलेक्टर, एसपी और डीएसपी, चकरभाठा थाना और तोरवा थाना के टीआई को बुलाने के लिए बोल रहा था।

112 के स्टाफ दूर से खड़ा होकर आग लगाने से मना कर रहे थे। इसी बीच युवक ने माचीस मारकर आग लगा दी। आरक्षक और चालक ने दौड़कर पास पहुंचे और युवक को घास में पटक कर आग को बुझाई। इससे आरक्षक और चालक भी झुलस गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विमल नवरंग है।

पुलिस ने उसे बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मयके चली गई है। वापस घर नहीं आ रही है। कई बार बुलाने के बाद भी वह नहीं आ रही है। इससे युवक मानसिक रूप से परेशान था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!