नई दिल्ली

यूक्रेन से भारत पिया के घर आई दुल्हन:बार में हुई थी दिल्ली के वकील से मुलाकात, जंग शुरू होते ही दो कपड़ों में आई

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कुछ लोग अंडर ग्राउंड बम शेल्टर्स में चले गए तो कुछ ने दूसरे यूरोपीय देशों में शरण ले ली। लेकिन इन्हीं में से एक लड़की ऐसी भी थी जिसे संकट की घड़ी में अपना इंडियन प्यार याद आया और वो केवल दो कपड़ों में दिल्ली आ गई। अब उसने अपने इंडियन बॉयफ्रेंड से शादी करके साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

कीव में एक IT कंपनी में काम करने वाली एना होरोदेत्स्का और दिल्ली में वकालत करने वाले अनुभव भसीन की यह प्रेम कहानी थोड़ी अलग है। जिसमें महज एक संयोग से हुई मुलाकात आगे चल कर रिश्ते में बदल गई।

एना अब अनुभव के साथ दिल्ली में रहती हैं। दोनों ने अब हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।

एना अब अनुभव के साथ दिल्ली में रहती हैं। दोनों ने अब हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।

कीव में रहती थीं एना, भारत में अनुभव, तीन साल पहले संयोग से हुई थी मुलाकात

बीबीसी न्यूज के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव की रहने वाली 30 साल की एना की मुलाकात दिल्ली के अनुभव से अगस्त 2019 में हुई थी। उस वक्त एना सोलो ट्रिप पर इंडिया आई थीं। संयोग से दोनों की मुलाकात एक बार में हुई। उन्होंने नंबर शेयर किए। फिर दोनों में खूब बातें होने लगी। एना के यूक्रेन लौटने के बाद भी दोनों वीडियो कॉल पर आपस में रोज बातें करते थे।

अनुभव से मिलने दोबारा इंडिया आईं, ताज का किया दीदार

2020 में एना अनुभव से मिलने दोबारा इंडिया आई थीं। उनके साथ उनकी एक सहेली भी आई थी। अनुभव के साथ दोनों ने ताज का दीदार किया था। जल्दी ही दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। दोनों शादी की प्लानिंग कर ही रहे थे कि इसी बीच लॉकडाउन लग गया। उनकी ख़्वाहिश अधूरी रह गई।

एयरपोर्ट पर अनुभव ने किया शानदार स्वागत

एना 17 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो अनुभव वहां अपने दोस्तों और बैंड बाजे के साथ मौजूद थे। इस शानदार स्वागत से एना गदगद हो उठीं। हालांकि एना को यूक्रेन से दिल्ली पहुंचने में काफी मशक्तों का सामना करना पड़ा। अनुभव ने उनके लिए इंडियन वीजा का बंदोबस्त किया था।

जंग शुरू होने के बाद काफी मुश्किलों का सामना करते हुए एना दिल्ली पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर अनुभव के उनका शानदार स्वागत किया।

जंग शुरू होने के बाद काफी मुश्किलों का सामना करते हुए एना दिल्ली पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर अनुभव के उनका शानदार स्वागत किया।

अपने डॉगी को लेने वापस कीव जाने का इरादा है

जंग की स्थिति में एना के दो कपड़ों और अपनी दादी की दी एक छोटी कॉफी मशीन लेकर ही भारत आ पाई थीं। उनका प्यारा कुत्ता कीव में ही रह गया। ऐसे में एना अपने कुत्ते को लाने के लिए एक बार यूक्रेन जाना चाहती हैं। वो स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!