बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में गर्मी से यात्री बेहाल,मिस्टिंग मशीन चालू होने का इंतजार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-बिलासपुर के जोनल स्टेशन में यात्री गर्मी से बेहाल है। सूर्य की तेज किरणे पड़ते प्लेटफार्म लगे शेड तपने लगता है। इस स्थिति में लगाए गए इलेक्ट्रिानिक पंखे भी काम नहीं करते हैं। हालांकि इस तरह की स्थिति से बचाने के लिए रेलवे ने शेड में मिस्टिंग मशीन लगाई है। लेकिन अब तक रेलवे ने इसे चालू नहीं की है। दो साल से कोराना की वजह से यह बंद थी।

मिस्टिंग मशीन की सुविधा प्लेटफार्म एक में हैं। जीआरपी थाने से लेकर वीआइपी गेट तक पाइप बिछाई गई है। जिसमें बीच- बीच में नोजल है। इसी से फौव्वारे की तरह पानी नीचे गिरता है। इससे प्लेटफार्म में ठंडकता रहती है। यात्री इसी के नीचे बैठना पसंद करते हैं। जिन यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी है वे स्टेशन में ही अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछते हैं। हालांकि उन्होंने 15 अप्रैल के बाद सुविधा शुरू होने का आश्वासन दिया जाता है। पर दो साल से कोरोनाकाल में बंद होने के कारण पाइप की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है सामान्य मरम्मत के बाद चालू कर दिया जाए।

अभी तक छुटपुट मरम्मत तक शुरू नहीं हुई है। यात्री जब इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास करते हैं तो उन्हें यह कह दिया जाता है कि यह जिस विभाग का काम है, उसे पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पर कई अधिकारी मशीन मरम्मत की स्थिति में नहीं होने की बात कहते हुए फिलहाल इसे चालू नहीं करने की जानकारी देते हैं। इधर गर्मी से यात्रियों का हाल बेहाल है। खासकर बुजुर्ग व बच्चों के लिए तो प्लेटफार्म पर बैठना बेहद कठिन हो रहा है। गर्मी से राहत देने में मिस्टिंग मशीन ही सबसे कारगर है। इसलिए यात्रियों के बीच से भी मांग उठ रही है। जिससे की गर्मी से राहत मिल सके। यात्री सुकुन के बीच यात्रा शुरू कर सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!