हापुड़

पिता ने जलती बीड़ी से दागा मासूम का प्राइवेट पार्ट

मासूम ने स्कूल में सौतेले पिता को पापा मानने से किया इंकार तो पिता ने किया ये काम

इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना

हापुड़ में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने इसी साल पति की मौत होने के बाद दूसरे व्यक्ति से शादी की. इसके बाद से वह उसके साथ रही है, लेकिन सौतेला पिता ने महिला के बेटे के प्राइवेट पार्ट को जलती बीड़ी से दाग दिया. आठ साल के मासूम का कसूर बस इतना था कि उसने इस दूसरे व्यक्ति को स्कूल में पिता मानने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने मासूम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवा दिया है एसपी दीपक भूकर ने मामले का संज्ञान लिया है और शाम के समय थाना बाबूगढ़ पहुंच गए. बच्चे की पीड़ा सुनने के बाद पुलिस को मेडिकल कराने के निर्देश दे दिए. जिसके बाद बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया गया. पति को थाने में बैठा लिया गया और पत्नी को बाहर भेज दिया गया. लोगों का कहना है कि आठ साल का मासूम जब स्कूल गया तो मास्टर के पूछने पर साथ गए सौतेले पिता को पापा मानने से उसने इनकार किया. इसके बाद घर लौटे बेटे को पिता ने ये सजा दी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!