विदेश

अमेरिकी प्रस्ताव को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ठुकराया बोले- आखिरी दम तक देश की रक्षा करता रहूंगा

विदेश न्यूज़ धमाका /// रूसी सैनिकों का यूक्रेन पर हमला जारी है। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव को घेर लिया है। इसी बीच अमेरिका ने राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को यूक्रेन छोड़ने का ऑफर किया। जिसे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ठुकरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका के ऑफर के ठुकराते हुए कहा है कि उन्हें गोला-बारूद चाहिए। मैं किसी भी हाल में देश को छोड़कर नहीं भागूंगा। आखिरी दम तक देश की रक्षा करता रहूंगा।

ALSO READ : VIDEO : कार में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इस मुश्किल वक्त में हथियार चाहिए सवारी नहीं। इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस के द्वारा कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं, मैं लोगों से अपील करता हूं कि उनपर ध्यान न दें। हमारे सैनिक रूस से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं।

यूक्रेन के हालात इस वक्त बहुत खराब हैं। इन मुश्किल हालातों में यूक्रेन दुनिया के अन्य देशों की ओर मदद की आस लगाए बैठा है। इसी क्रम में यूक्रेन की मदद के लिए स्वीडन आगे आ गया है। ममद के लिए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने स्वीडन को धन्यवाद कहा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वीडन यूक्रेन को सैन्य, तकनीकी और मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। प्रभावी समर्थन के लिए स्वीडन के पीएम का बहुत-बहुत आभार। हम एक साथ पुतिन विरोधी गठबंधन का निर्माण कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!