विदेश

ब्राजील में नाव पर चट्टान टूटकर गिरी, 7 लोगों की मौत और 12 से अधिक लापता

विदेश न्यूज़ धमाका /// दक्षिणपूर्वी ब्राजील में शनिवार को एक झरने के नीचे मोटरबोट के ऊपर चट्टान की दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

दक्षिणपूर्वी ब्राजील के लैंडलॉक राज्य मिनस गेरैस की गवर्नर रोमू जेमा ने कहा कि भारी बारिश की वजह से कैपिटोलियो में फर्नास झील में चट्टान का हिस्सा गिर गया। गवर्नर रोमू जेमा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, वह इस मुश्किल समय में परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी हैं। हम लोगों को जरूरी सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे।

वहीं इस हादसे को लेकर मिनस गेरैस फायर डिपार्टमेंट के कमांडर कर्नल एडगार्ड एस्टेवो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी रहेगी, लेकिन गोताखोर अपनी सुरक्षा के लिए रात में अपनी खोज बंद कर देंगे। साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, नौसेना ने खोज और बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए एक राहत बल दल तैनात किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!