नई दिल्ली

दिल्ली में हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश होने के संभावनाये

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // 5 जनवरी (आईएएनएस) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह की शुरूआत कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ हुई। इसके बाद कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को गरज के साथ बारिश आने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक 0.1 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर बहुत कम बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है।

बुधवार सुबह 8.30 बजे तक अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य 4) और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य 4) दर्ज किया गया।

आईएमडी ने मंगलवार को पहले ही घोषित कर दिया था कि अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में कोई शीत लहर नहीं होगी और अगले चार दिनों तक इसी तरह का तापमान रहने की भविष्यवाणी की गई है।

इस बीच, दिल्ली में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर और बहुत खराब बना रहा।

दिल्ली में सुबह 9 बजे पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में यह 430 (गंभीर), दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में 308 (बहुत खराब), पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 में 396 (बहुत खराब) और उत्तर में जहांगीरपुरी में 413 (गंभीर) दर्ज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!