नई दिल्लीदेश

अपडेट खबर : आंध्र प्रदेश में हुए बस हादसे में 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मिलेगा पीड़ितों को मुआवजा

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बुधवार को आंध्र प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद सरकार की तरफ से पीड़ितों के परिवार वालों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की बस गोदावरी जिले में जंगारेड्डीगुडेम के पास एक नाले में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 22 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

पीएम मोदी ने बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरीमें एक बस दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

दुर्घटना चालक ने विपरीत दिशा में चल रहे काम की वजह से बस पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें स्थानीय लोग रेस्क्यू कर रहे हैं। यहां पर घटना स्थल पर आनन-फानन में लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

ALSO READ : सरकार हड़ताली शिक्षकों पर सख्त , मांगी गैर-हाजिरों की रिपोर्ट

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!