राशिफलधर्म

इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल , जाने आज के राशिफल में

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका ///  शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।जानिए 3 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन-सुख में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्‍य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार को लेकर मन परेशान हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु व‍िवादों से दूर रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। प‍िता के स्वास्थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या राशि- कारोबार में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्य होंगे।

तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्‍छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मि‍लेगा।

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से आय के स्रोत व‍िकसि‍त हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में मनवांछ‍ित पर‍िणाम की प्राप्‍त‍ि होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!