
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ कैडर के चार वरिष्ठ IPS अधिकारियों को केंद्र सरकार ने आईजी या समकक्ष पदों पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चुना है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के कुल 65 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली बुलाया गया है।
केंद्र सरकार ने जारी की इंपैनल लिस्ट
गृह मंत्रालय ने 2003 से 2006 बैच के 8 और 2007 बैच के 57 आईपीएस अफसरों को केंद्रीय सेवा के लिए इंपैनल किया है। छत्तीसगढ़ से चयनित चारों अधिकारी 2007 बैच के हैं, जो जल्द ही केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों या मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देंगे।
छत्तीसगढ़ से चयनित IPS अधिकारी
- रामगोपाल गर्ग – वर्तमान में आईजी, दुर्ग
- जन्म: 2 मई 1980, मूल निवासी: पंजाब
- यूपीएससी रैंक: 152 (तीसरे प्रयास में चयन)
- दीपक झा – वर्तमान में आईजी, सरगुजा
- जन्म: 13 जनवरी 1979, मूल निवासी: दरभंगा, बिहार
- अपनी ईमानदार और सख्त छवि के लिए जाने जाते हैं।
- जितेन्द्र सिंह मीणा – वर्तमान में डीआईजी, सीबीआई
- जन्म: 24 मई 1980, मूल निवासी: भरतपुर, राजस्थान
- पूर्व में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एसपी के रूप में सेवा दे चुके हैं।
- अभिषेक शांडिल्य – वर्तमान में आईजी, राजनांदगांव
- जन्म: 27 मार्च 1979, मूल निवासी: बिहार
- बलौदा बाजार और सुकमा जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी के रूप में अनुभव प्राप्त।
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सम्मान का विषय
इन अधिकारियों का चयन केंद्र सरकार के लिए न केवल राज्य की कार्यकुशलता और योग्यता का प्रमाण है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए एक सम्मानजनक उपलब्धि भी है। इन अफसरों को अब गृह मंत्रालय या केंद्र की अन्य प्रमुख जांच एजेंसियों में अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं।

