छतीसगढ़रायगढ़

मोटरसाइकिल सवार के बैग में मिले साढ़े 22 लाख कैश, आयकर विभाग को दी गई सूचना

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक सवार लोगों के कब्जे से 22,50,000 रुपये नकद बरामद किए है। पकड़े गए दोनों युवक रायगढ़ के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार आज शाम पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर इंदिरा नगर में एक प्लैटिना बाइक सीजी 13 एम 5796 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई। मोटरसाइकिल चालक अपना नाम गजानंद राव कातोरे पिता अभिमन्यु राव 55 साल निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ बताया तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम गजेश देवांगन पिता मृत्युंजय देवांगन उम्र 39 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया।

गजानंद राव के पास रखे बैग के अंदर 500-500 के 45 बंडल नोट (प्रत्येक बंडल 50000) कुल 22,50,000 मिला। नगद रूपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उपर्युक्त जवाब नहीं दिए, पेट्रोलिंग टीम द्वारा गजानंद राव और गजेश देवांगन को मय रकम थाना लाया गया । जप्त रकम के संबंध में थाना कोतवाली में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की जांच जारी है। उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव, मनोज पटनायक और रोशन एक्का शामिल थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!