छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा में रेत माफियाओं के यहां दबिश, वनकर्मियों पर हमला करने वाले 16 लोग हिरासत में

Kawardha News:- कवर्धा से बड़ी खबर: वन विकास निगम की टीम को दौड़ा दौड़ाकर  पीटा, रेत माफियाओं का आतंक, - Lok Seva News 24

 कवर्धा न्यूज धमाका – वन विकास निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला मामले में कुकदूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रेत माफियाओं के घर में दबिश देकर 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपियों को ग्राम पण्डारीखार और डालामौहा गांव से हिरासत में लिया गया है. इस मामले में अभी भी कुछ रेत माफिया फरार चल रहे हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

पूरा मामला पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डालामौहा गांव का है, जहां गांव के झोरी नाला से लगातार रेत की चोरी की जा रही थी. 23 सितंबर की रात वन विकास निगम की टीम रेत चोरी को रोकने गई थी. इसी दौरान 15 से 20 रेत माफियाओं ने वर्दीधारी अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर लात घुसे और डंडे से पीटा, जान से मारने का प्रयास किया. इस हमले में दोनों अधिकारियों के सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों ने वन विकास निगम के दोनों अधिकारियों को हॉस्पिटल में दाखिल कराया. बहरहाल दोनों अधिकारियों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब पहले से स्वास्थ्य बेहतर हो गया है.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

पीड़ित अधिकारियों ने घटना की जानकारी कुकदूर पुलिस को दी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. सभी रेत माफियाओं की तलाश की जा रही थी. आज सुबह ग्राम डालामौहा और पण्डारीखार से 16 रेत माफियाओं को हिरासत में लिया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अभी इस मामले के कुछ और आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. उम्मीद है बहुत जल्द फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त से होंगे. इन सभी आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा, शासकीय सेवकों पर जानलेवा हमला, अवैध रेत खनन करने का मामला कुकदूर थाने में पंजीबद्ध किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!