छतीसगढ़बलौदाबाजार

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में 15 ग्रामीण

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका –  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था और ग्रामीण परेशान रहते थे. बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा. इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है.

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है. मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. शाम तक हत्या के कारणों का खुलासाअ हो सकेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!