छत्तीसगढबिलासपुर

10वीं की छात्रा ने की खुदखुशी,मां काम कर घर लौटी तब म्यार में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर जिले में 10वीं की छात्रा की लाश फंदे पर लटकती मिली है। जिस समय यह घटना हुई, तब वह घर में अकेली थी। उसकी मां खेत से शाम को काम कर लौटी तब वह म्यार में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घबराए परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम गई थी। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बनियाडीह निवासी रामकुमार यादव खेती-किसानी का काम करता है। उसकी 16 साल की बेटी आशिका यादव ग्राम धनिया स्थित हाईस्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बीते तीन दिन से आशिका यादव अपने मामा गांव सोंठी में थी। रामकुमार भी अपने ससुराल में ही था।

आशिका का बड़ा भाई करण यादव 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार की सुबह वह अपनी बहन को लेने के लिए मामा गांव सोंठी गया था। 8 बजे घर पहुंचने के बाद उसकी मां शांति यादव खेत में धान की निंदाई करने चली गई। वहीं, करण भी नहाने और खाने के बाद स्कूल चला गया। इस दौरान आशिका घर में अकेली थी।

शांतिबाई यादव शाम करीब 4 बजे खेत से अपने घर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर जाने के बाद वह बदहवास रह गई। उसकी बेटी आशिका यादव फंदे पर लटक रही थी। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। साथ ही घटना की जानकारी अपने पति रामकुमार को भी दी। उस समय रामकुमार अपने ससुराल में था। घर पहुंचने के बाद परिवार वालों के साथ मिलकर आशिका को फंदे से नीचे उतारा। तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!